गंगापार, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के उरुवा वाया ऊंचडीह संपर्क मार्ग के उरुवा गांव पानी टंकी के पास सड़क की कटान राहगीरों के लिए परेशानी का सबब साबित हो रहा है। उक्त सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन बना रहता है। सड़क पर गड्ढा होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के अंकित पांडे, रोहित गुप्ता, दिनेश चंद्र पटेल आदि ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण हो रहा था। इसी दरमियान बस्ती तक पानी सप्लाई पहुंचाने के लिए जल निगम द्वारा सड़क को काटा गया तथा पाइपलाइन सप्लाई को बस्ती तक पहुंचा दिया गया। बाद में उसे मिट्टी से ढंक दिया गया। जिसके कारण गड्ढे के साथ-साथ सड़क की कटान चौड़ी होती गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय ज्यादातर बाइक सवार यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुर्घटना को देखते हुए कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.