श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के नानपारा गिरंट मार्ग से मिर्जापुर चौराहा से डांडेकुइया महादेवा चौराहा तक की सड़क खराब पड़ी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर रास्ता आने जाने वाले लोगों परेशानी होती है। मिर्जापुर चौराहे से डाडेकुइयां महादेवा चौराहा तक दो किलोमीटर सड़क टूट कर बिखर गई है। एक साल पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। लेकिन इस समय सड़क का हाल यह है कि गिट्टियां उखड़ कर गायब हो गई हैं। इसके साथ ही पत्थर भी उखड़ कर गायब होते जा रहे हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मरम्मत के दौरान खामी के कारण सड़क कुछ दिन में ही खराब हो गई। अब सड़क की खराबी के कारण आने जाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं द...