चंदौली, फरवरी 27 -- कमलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड में स्थित कमालपुर बिजली उपकेंद्र से बाजार की ओर जाने वाली लगभग दो सौ मीटर सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग मरम्मत की शिकायत हुई लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया जबकि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और मुख्य संपर्क मार्ग भी है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से कवई, पहाड़पुर, अकबालपुर, खरिहनिया कोहना, कमालपुर, हेतमपुर, इनायतपुर सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है। मार्ग में छोटे बड़े गढ्ढे हो जाने से आवागमन में ठोकर लगने से लोग घायल हो जाते हैं, बच्चे, बूढ़े और छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना ...