सड़क की अधूरी मरम्मत से ग्रामीण परेशान
बलरामपुर, जून 25 -- ललिया, संवाददाता। विकासखंड हरैया सतघरवा क्षेत्र के सिटकिहवा-प्रानपुर मार्ग पर कराई गई आंशिक मरम्मत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के केवल कुछ हिस्सों में पैचवर्क कराया है, जबकि मार्ग का बड़ा हिस्सा अब भी जर्जर अवस्था में है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सिटकिहवा-प्रानपुर मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ी सतह दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.