सड़क किनारे सो रहे मजदूर को डंपर ने कुचला, मौत
मेरठ, मई 9 -- निर्माणाधीन हाईवे बाईपास पर शुक्रवार रात हादसे में सड़क किनारे सो रहे मेरठ के मजदूर की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन हाईवे बाईपास पर अंडरपास के समीप हुआ। मेरठ जिले के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव महलखा के रहने वाले 20 वर्षीय वंश सैनी पुत्र डिप्टी सैनी हाईवे निर्माण कर रही कंपनी में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे वह काम खत्म होने के बाद सड़क किनारे सो रहा था। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन बाईपास पर डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत उसके साथ गांव का ही चचेरा भाई बॉबी पुत्र प्रकाश भी मौजूद था, जो कुछ दूरी पर लेटा हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.