बुलंदशहर, मार्च 18 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र गांव मुबारकपुर में सड़क किनारे सो रहे चार मजदूर रोड़ी से लदे डंपर के पलटने से दब गए। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। अन्य दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मृत दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए डिबाई के गांव रहीमपुर कोर्ट निवासी राकेश(30 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, पवन(35 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल, राकेश और सिद्धजी मजदूरी का कार्य कर रहे थे। मंगलवार की रात वह सड़क किनारे सो गए। बुधवार की सुबह पास में खड़ा रोड़ी से लदा डंपर अचानक पलट गया। जिसमें चारों मजदूर दब गए। दुर्घटना होता देख ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को आनन ...