उरई, मार्च 2 -- जालौन। चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक सड़क किनारे अवैध रूप से डाली गई बालू-गिट्टी हटवाने की मांग नगर के लोगों ने डीएम से की है। नगर क्षेत्र में चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक मुख्य मार्ग पर और उससे सटकर कई स्थानों पर बालू व गिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। यह ढेर सड़क के किनारे से लेकर सड़क के बीच तक लगाए गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर स्कूल, अस्पताल और गेस्ट हाउस भी संचालित हैं। सड़क किनारे और सड़क पर पड़ी इस निर्माण सामग्री हटवाने की मांग नगर के अशफाक राईन, रहीश, विनोद, विनय आदि ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.