गाजीपुर, अप्रैल 8 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेल फाटक से सरैला चट्टी तक थाना उप प्रभारी सतेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम ने सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। नगर में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती थी। अभियान से जाम की समस्या में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ समय के लिए अफरातफरी भी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.