वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अभियान में अर्दली बाजार, नदेसर, लहुराबीर, कचहरी, जगतगंज आदि इलाकों में फेरी पटरी व्यवसायियों को हटाया गया। वेंडिंग जोन में बदलाव के मद्देनजर कुछ जगहों पर इसके बोर्ड भी हटाए गए। टीम ने दुकानों के बाहर लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और सामानों को हटवाते हुए दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान दुकानदारों ने सामान हटा लिये। ठेला-खोमचा वाले गलियों में चले गए। हालांकि टीम के जाते ही फिर से सड़क किनारे दुकानें सज गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.