हजारीबाग, अप्रैल 9 -- चरही, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरही घाटों मार्ग से लेकर परेज तक सड़क के दोनों ओर दर्जनों सूखे और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो तेज हवा या आंधी में कभी भी गिर सकते हैं। इससे सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सूखे पेड़ों को हटाने के लिए कई बार वन विभाग से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा सड़क किनारे जगह-जगह सीमेंट के बिजली पोल लगे हैं, जिनके बीच से बिजली के तार असुरक्षित तरीके से गुजर रहे हैं। एक स्थान पर तो सड़क के दोनों ओर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार और 440 वोल्ट का बिजली तार बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के पार किया गया है। ऐसी स्थिति में तेज हवा या आंधी के दौरान तार टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.