दुमका, मार्च 11 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य पथ के किनारे खड़े दर्जनों सूखे पेड़ राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सड़क के किनारे लंबे समय से सूख चुके ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं और उनकी डालियां भी कमजोर हो चुकी हैं। तेज हवा या बारिश होने पर इन पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन, यात्री और ग्रामीणों का आवागमन होता है, ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि अगर समय रहते इन सूखे पेड...