देहरादून, अप्रैल 4 -- उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने प्रभागीय वनाधिकारी से सड़क किनारे सूखे पत्तों को जलाने से होने वाली वायु प्रदूषण की रोकथाम की अपील की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से झाझरा रेंज क्षेत्र की नंदा चौकी बिघौली मार्ग के आस-पास सड़क किनारे एकत्रित सूखे पत्तों के ढेर पर वन विभाग के कर्मी खुद ही आग लगा रहे हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। गीता बिष्ट ने बताया कि यह एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है। जो खुद हमारे द्वारा पैदा की जा रही है। पत्तों के जलने से निकलने वाला घना धुआं वातावरण में कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक कणों का स्तर बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय निवासी, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन का सामना करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.