सड़क किनारे साइिकल समेत वेटर का मिला शव
भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव में सोमवार को साइकिल समेत 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गोपपुर गांव निवासी साबिर अली के रूप में हुई। वह शादी समारोह में वेटर का काम करते थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारीगांव के प्रधान बड़ेलाल यादव ने सड़क किनारे युवक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रधान के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक देर रात कहीं जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क से लगभग चार फीट नीचे गड्ढे में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- खोजवा पोखर में युवक का शव मिलने से सनसनी समय पर उपचार न मिलने के कारण उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.