सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला ट्रक चालक का शव
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निवासी एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नवीगंज निवासी संजीव पुत्र कैलाश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.