पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे शव मिला। शव की पहचान महाराजपुर पंचायत के बीसरूपा घाट निवासी 50 वर्षीय उमेश मंडल के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर लेकर चले गये। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उससे पहले परिजन शव को लेकर चले गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक उमेश मंडल बुधवार को 11 बजे सुबह घर से निकले थे और वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें- फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव मिला। लोगों ने आशंका जताई कि बुधवार को उमेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.