हापुड़, फरवरी 25 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्य बाजार और आसपास के मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। व्यापारी संजय बंसल अकेला ने बताया कि आए दिन जाम की स्थिति बनने से ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है, लेकिन कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर अव्यवस्था फैलाते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि सड़क किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.