बक्सर, मार्च 9 -- पेज तीन के लिए --- चर्चा नोनियापुरा गांव के पास सड़क किनारे मिली नवजात शिशु सदर अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की हो गई मौत कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। सोवां पंचायत के नोनियापुरा गांव में सोमवार को एक नवजात शिशु को सड़क किनारे अकेला छोड़ उसकी गायब हो गई। पुलिस के सहयोग से लवारिस बच्ची का चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा गया, जहां उसका इलाज सदर अस्पताल बक्सर में शुरू किया गया। लेकिन, देर शाम बच्ची ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अहले सुबह नोनियापुरा गांव के ग्रामीण टहल रहे थे। तभी, उन्हें सड़क किनारे एक बच्ची के रोने की आवाज आई। आवाज सुन वे लोग जब वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। तौलिए में लिपटी एक नवजात शिशु कराह रही थी। बाद में ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़े ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने मामले की ...