सड़क किनारे लावारिस मिला 10 माह का बीमार बच्चा
गिरडीह, जून 17 -- गावां, प्रतिनिधि। ममता और मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना गावां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात लगभग 11 बजे सामने आई है। गावां-नवादा पथ पर मंझने के समीप सड़क किनारे एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। बच्चे के पास रखी दूध की बोतल और एक छोटी सी चादर इस बात की गवाही दे रही है कि उसे जान-बूझकर वहां छोड़ा गया है। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता और आशंका इस बात को लेकर गहरा गई है कि इस मासूम को उसकी गंभीर बीमारी और शारीरिक अक्षमता के कारण ही भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेजरी परिसर में नवजात का शव मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्जप्राप्त सूचना जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब एक छोटे बच्चे की रोने की आवाज सुनी, तो ध्यान उस ओर गया। पास जाकर देखा तो एक बच्चा चादर पर पड़ा रो रहा था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.