सड़क किनारे लाइट लगाने की मांग
पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिरिजा चौक से इन्दिरा गांधी स्टेडियम तक सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है। देर शाम में लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के अधिकांश सड़कों के बगल में लाईट लगाई गई है, लेकिन इन्दिरा गांधी स्टेडियम से डीआईजी चौक तक लाईट नहीं लगने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क किनारे लाईट की व्यवस्था करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.