फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल क्षेत्र के गांव रौकरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में खून से लथ पथ पड़ा हुआ मिला। इधर से निकल रहे हैं राहगीरों की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अनुमान लगाया जा रहा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हुआ हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सीएचसी लाई। सीएचसी से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया, जिसे पुलिस लोहिया अस्पताल लेकर गई। पुलिस घायल के बारे में जानकारी करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...