बदायूं, मार्च 6 -- मुजरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ब्लेड वाले लोहे के तार से टकराकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसी समय पैदल गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल भिजवाया, जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव चतुरी नगला के रहने वाले अचल कुमार उर्फ कल्लू अपनी बाइक से गांव से ज्योरापरवाला स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। एमएल कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे ब्लेड वाले लोहे के तार में उनकी बाइक फंस गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क से नीचे उतरकर गिर गई। हादसे में अचल कुमार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और मदद के लिए आवाज लगाई, तभी वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों की नजर घटना पर पड़ी।घटना के समय क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.