गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। मुंशीगंज कस्बे में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे जहां प्रदूषण फैल रहा है वहीं जीवाणुजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कूड़े के ढेर में आवारा पशु अपना भोजन तलाशते रहते हैं। जो पालीथिन निगल लेने से बीमार पड़ जाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि कस्बे की नियमित सफाई नहीं होती है। लोगों ने सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.