सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव के समीप तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा सड़क किनारे लगे एक मोटरसाइकिल लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी कृष्णदेव साह के पुत्र रौशन कुमार के द्वारा रुन्नीसैदपुर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक की में बताया गया है कि वह कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान बाइक सड़क किनारे लगा कर दुकान पर गया। जहां पीछे से तीन बदमाश आकर मोटरसाइकिल लेकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...