रांची, मार्च 16 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो में सोमवार की शाम आंधी-तूफान में बेड़ो के महावीर चौक के पास रांची गुमला मुख्य मार्ग पर पथ निर्माण विभाग का बोर्ड के गिर गया। पुलिस की पहल से बड़ा हादसा टल गया। बेड़ो में सोमवार 4:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी चलने लगी। इसमें सूचना बोर्ड हवा में एक साइड लटक कर झूलने आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। थाना प्रभारी ने टीम भेजकर बोर्ड हटवाया। इधर सड़क पर सूचना पट बोर्ड के गिरने और पुलिस की तत्परता से हादसा के टल जाने से ग्रामीणों ने बेड़ो पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.