गोंडा, मार्च 12 -- मनकापुर, संवाददाता। सड़क पर जा रहे बाइक सवार अधेड़ पर सड़क किनारे लगा कटहल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी मछली बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गुरुवार को महेवानानकार निवासी राम चंद्र पाल (45) पुत्र भग्गल अपने घर से बाइक लेकर तामापार गांव में स्थित अपनी भूमि देखने जा रहा था। समय करीब चार बजे वह अमघटी के निकट शांती फिलिंग सेंटर के थोड़ा आगे ही पहुंचा था कि सड़क के किनारे लगा कटहल का सूखा पेड़ अचानक भर भराकर गिर गया। जिससे अधेड की उसके नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार राम चंद्र के दो बेटे अंकित (12) तथा शिवांश (8) वर्ष का है। ...