चंदौली, अगस्त 12 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप बीते सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा पेशे से बढ़ई का काम करता था। सोमवार को वह अपने ननिहाल देवरापुर गांव गया था। मृतक युवक के चाचा भोलानाथ शर्मा ने बताया कि वहां से शाम सात बजे वह भलेहटा गांव अपनी मौसी के यहां गया था। रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन के घर कांवर गांव जाने...