गौरीगंज, फरवरी 1 -- गौरीगंज। गौरीगंज-मुंशीगंज रोड पर 132 केवी पावर हाउस के पास सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में बिजली के खंभे रखे गए हैं। पावर हाउस के अंदर ही वर्कशाप है। जिसके कारण विभाग ने सड़क के किनारे ही खंभों को रखवा दिया है। यह खंभे लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। रात के समय बाइक व साइकिल सवार लोग इन खंभों से टकराकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने बिजली विभाग से सड़क किनारे रखे खंभों को अन्यत्र रखवाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.