गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजयनगर में एएलटी के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...