फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- नवाबगंज। नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर सिरौली गांव के पास सोमवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध को घायल अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सात बजे के करीब वृद्ध को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां तीन घंटे बाद इलाज के बीच वृद्ध की मौत हो गई । उसके शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...