कौशाम्बी, मई 15 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित निजी स्कूल के समीप सड़क किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। गले में चोट के निशान से प्रारंभिक तौर पर हत्या की बात सामने आई। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में देर शाम साफ हुआ कि सिर पर चोट लगने से उसकी मृत्यु हुई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। उन्होंने हत्या की आशंका को भी सिरे से खारिज नहीं किया है। गढ़ी के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह गांव स्थित निजी स्कूल की ओर गए तो देखा कि सड़क किनारे एक करीब 38 वर्षीय महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम ने भी वहां पहुं...