मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मड़वन स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह लावारिस हालत में मंदिर की दानपेटी मिली। मुखिया विकास कुमार सिंह की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दानपेटी जब्त कर करजा थाना को सौंप दिया। बताया जाता है कि दानपेटी काफी बड़ी थी और उसमें ताला लगा हुआ था। दानपेटी को बगल से तोड़कर उसमें रखे कागजी नोट निकाल लिए, जबकि सिक्के छोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि शनिवार रात चोरों ने पताही स्थित भदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में घुसकर दानपेटी चुरा लिया। इसके बाद दानपेटी को ऑटो में लादकर ले गए और नकदी निकालने के बाद उसे मड़वन में सड़क किनारे फेंक दिया। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने कूड़े के ढेर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...