सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका
पूर्णिया, अप्रैल 4 -- धमदाहा, एक संवाददाता।जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया-टीकापट्टी सड़क पर ढोकवा मोड़ के समीप सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धमदाहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आसपास के इलाके का नहीं प्रतीत होता है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.