सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पहचान नहीं
आजमगढ़, जून 19 -- बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाईपास पर गुरुवार की शाम सड़क के किनारे वृद्ध का शव और पास में साइकिल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि शाम करीब सात बजे नसीरपुर बाईपास पर वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.