महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर फरेंदा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में हत्या को भी आशंका जताई जा रही है। हादसा और हत्या के पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण सड़क की ओर गए तो उनकी नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.