मैनपुरी, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगिया हिम्मत उजियारी स्थित बाईपास चौराहा के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज चौहान व उपनिरीक्षक रामकिशन पुलिस टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह भी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- करेली में युवक का शव बरामद वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वह नीले रंग की जींस, पैंट व मैरून रंग की हाफ टी...