बदायूं, अप्रैल 25 -- बदायूं। सड़क किनारे महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या कर महिला का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले पर निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के बदायूं-कादरचौक रोड का है। शनिवार सुबह यहां सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। महिला की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.