सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव
बस्ती, मई 23 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के राजघाट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क किनारे सिवान में गंगाराम (70) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बस्ती भेजा। मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।परिजनों के मुताबिक मृतक गंगाराम दिव्यांग था। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह अक्सर गांव के बाहर स्थित एक मजार के पास पूरे दिन रहता था। परिजनों के अनुसार गंगाराम की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई कन्हैया के साथ रहता था। परिजनों ने वह तेज धूप में चाय पीने के लिए पोखरनी चौराहे जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.