हरदोई, मार्च 10 -- बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में सड़क किनारे एक दुकान के पास ठेकेदारी करने वाले एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीमारी से मौत होने की आशंका है। कोतवाली लोनार क्षेत्र के गांव कल्लन सराय निवासी चन्द्रवीर उम्र 40 पुत्र छोटे मंगलवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए निकला था। बाद में उसका शव एक मेडिकल स्टोर के पास जगदीशपुर में पड़ा पाया गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने एम्बुलेंस और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस इसका शव लेकर बावन सीएचसी गयी। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि यह पानीपत में ठेकेदारी करता है। उसकी शादी नही हुई है। उसके भतीजे की शादी होने वाली है। उसी शादी में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.