सड़क किनारे मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप
हरदोई, जुलाई 20 -- सांडी। सवायजपुर क्षेत्र में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर गर्रा नदी के छितरामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। आदमपुर निवासी स्वर्गीय श्यामलाल का 17 वर्षीय पुत्र अमित अपने ननिहाल सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के महसूलापुर मजरा पासिनपुरवा में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां धनवती अपने तीन बड़े बेटों के साथ पंजाब के अंबाला में रहकर मजदूरी करती हैं, जबकि अमित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को अमित का शव सवायजपुर क्षेत्र के बरसोइया गांव के पास सड़क किनारे संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.