बदायूं, मई 4 -- सड़क किनारे बाइक सवार का शव और पास में पड़ी बाइक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी पहचान चौकीदार के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के कुडरा बिलहत रोड का है। यहां अलापुर थाना क्षेत्र के बेहटा यमन निवासी राणा सिंह 45 वर्ष पुत्र पप्पू लाल का शव सड़क किनारे मिला। पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि राणा सिंह बिनावर क्षेत्र के लालपुर गांव में अपनी ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव दावत के बाद वह देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी हादसे का शिकार हो गए। सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे श...