आजमगढ़, जून 5 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर गांव के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह सिधारी थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मृतक के...