जामताड़ा, अप्रैल 13 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलवा गांव के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नारायणपुर थाना लाई। इसके बाद शव को अंतिम परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर हत्या का। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.