कटिहार, मार्च 28 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र लखनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत नवनिर्मित पीसीसी सड़क के दोनों ओर मिट्टी नहीं भरने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण प्रमोद कुमार चौधरी, दीनानाथ चौधरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण लगभग तीन माह पूर्व हुआ है लेकिन अब तक सड़क के दोनों ओर मिट्टी नहीं डाली गई है। यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ व बरसात के समय मिट्टी न होने के कारण सड़क टूटने का खतरा है। दिलीप महलदार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में कई अनियमितता बरती गई है। सड़क की ढलाई 6 इंच की जगह सिर्फ 3 से 4 इंच ही की गई है। इसके नीचे मिट्टी की जगह बालू डाला गया है। सड़क अभी से ही खोखली हो रही है। बाढ़ तथा बरसात के समय यह सड़क टूट जाएगी। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.