गंगापार, मार्च 8 -- क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न गांवों में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है, लेकिन संबंधित वन विभाग के अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण ही लकड़ी माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई स्थानों पर आम, महुआ ,नीम, शीशम और अन्य छायादार व उपयोगी पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छोटे मालवाहक वाहनों से लकड़ियों की ढुलाई खुलेआम की जा रही है। संबंधित विभाग को इसकी पूरी जानकारी है, इसके बावजूद न तो छापेमारी हो रही है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी शिकायत की जात...