सड़क किनारे बैठे युवक पर ट्रक पलटा, मौत
गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के समय सड़क किनारे बैठा एक युवक ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह पीआरवी को सूचना मिली कि रसूलपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया और उसके नीचे एक युवक दब गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। युवक को जब तक ट्रक के नीचे से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान थाना धौलाना, जिला हापुड़ के गांव देहरा निवासी बिलाल पुत्र अनवर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.