सड़क किनारे बैठी दादी-पोती को बाइक ने मारी ठोकर, मौत
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- कटरा, एक संवाददाता। यजुआर इंदिरा बाजार के समीप निर्माणाधीन एनएच 527 सी पर गुरुवार देर रात बाइक की ठोकर से दादी-पोती की मौत हो गई। दोनों सड़क किनारे बैठे थी। गंभीर हालत में यजुआर निवासी सुबोध मंडल की पत्नी रेखा देवी (45) और रंजीत मंडल की चार वर्षीया बेटी खुशी कुमारी को कटरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेखा देवी को मेडिकल रेफर कर दिया गया। ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। खुशी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण एनएच 527 सी पर दादी-पोती बैठी थी, तभी यजुआर गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को ठोकर मार दी।थानेदार रोशन कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक चालक औराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.