काशीपुर, जुलाई 1 -- काशीपुर। कटोराताल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे बैठी एक गाय की मौत हो गई। हादसा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मारते हुए निकल गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने मृत गाय को देखा और उसके मालिक को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में हादसा स्पष्ट दिखाई दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात में पशुओं को खुला छोड़ने और हॉस्पिटल रोड पर अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से खुले पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...