देवघर, जून 22 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के समीप रविवार को एक अज्ञात टोटो चालक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। गश्ती के दौरान नगर थाना पुलिस की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर रजक ने बताया कि गश्ती के दौरान पुराना बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि वह टोटो चालक है। तत्काल मानवीय पहल करते हुए उसे पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने ब...