घाटशिला, अप्रैल 4 -- मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत कुइलीसूता पंचायत के बुल्लुघुटू के ग्रामीणों ने हंड़िया बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह से मिला। लगभग 50 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बुल्लुघुटू से बांधडीह जाने वाली सड़क के दोनों किनारे पर हर दिन हंड़िया बेचने से आमजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हंड़िया सेवन करने वाले लोग सड़क पर ही बैठकर पीते हैं। नशे की हालत में मारपीट और गंदी गालियां देते हैं। जिससे आमजनों को आने जाने में दिक्कत होती है। महिलाओं को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से कहा कि वे लोग भी नहीं चाहते कि हंड़िया बेचने वालों का रोजगार छिने। लेकिन...