बांका, जनवरी 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाए गए स्टील के डस्टबिन आज खुद बदहाली का शिकार होते नजर आ रहे हैं। जागरूकता की कमी, नियमित सफाई न होना और रखरखाव के अभाव के चलते ये डस्टबिन धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जिन डस्टबिनों के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जाना था, वही अब शहर की अव्यवस्था और लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहे हैं। नगर परिषद ने पिछले वर्ष ही शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में स्टील के डस्टबिन स्थापित कराए थे। इसका उद्देश्य खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। लेकिन समय के साथ इन डस्टबिनों की नियमित सफाई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.